इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रेटर नोएडा स्थित लोहुम का किया दौरा

0
91
इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना के तहत 61,000 करोड़ रुपये की मंजूरी : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित लोहुम का दौरा किया। यह महत्वपूर्ण खनिजों और उन्नत सामग्रियों का उत्पादन करती है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संवाददाताओं से बातचीत में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि लिथियम बैटरी और स्थायी चुंबक कई आधुनिक तकनीकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है कि इनका निर्माण भारत में ही किया जाए और इनकी तकनीक का विकास स्वदेशी स्तर पर हो। उन्होंने कहा कि इसी परिकल्पना के अनुरूप, लोहुम नामक एक युवा स्टार्टअप ने सफलतापूर्वक एक जटिल तकनीक विकसित की है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here