मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा में कथित बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उसके सहयोगी एवीएस समूह की लगभग 1,023.85 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर ली हैं। जब्ती में भारत में 99 और सिंगापुर में 31 अचल संपत्तियां शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त संपत्तियों का विवरण बताते हुए ईडी ने कहा कि भारत में जब्त अचल संपत्तियों का मूल्य 459.10 करोड़ रुपये है, जबकि सिंगापुर में 31 संपत्तियों का मूल्य 471.32 करोड़ रुपये आंका गया है। भारतीय कंपनियों के शेयरों का कुल मूल्य 93.42 करोड़ रुपये बताया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर लगभग 1,023.85 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी तौर पर कुर्क की गई हैं और जांच आगे बढ़ रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



