मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल में दक्षिणी दमदम नगर पालिका भर्ती घोटाले में पूर्व अग्नि शमन और आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निदेशालय ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में सुजीत बसु ने नगर पालिका में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से लगभग 150 उम्मीदवारों की सिफारिश की। प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी देने के बदले कथित रूप से फ्लैट की मांग के अपराध का भी पता लगाया है। जांच एजेंसी को बसु के बैंक खातों में बड़ी राशि जमा होने के भी सबूत मिले हैं। सुजीत बसु को आज सुबह विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



