ईडी ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से किया ज़ब्त

0
83
ईडी
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है। साथ ही कंपनी के निदेशक नवीन रहेजा और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर मौजूद अचल संपत्तियों को भी अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। निदेशालय, कंपनी की अलग-अलग आवासीय परियोजनाओं के बारे में घर खरीदारों की शिकायतों के आधार पर जांच कर रहा है। इस मामले में अब तक ज़ब्त की गई संपत्तियों की कुल अनुमानित मौजूदा बाज़ार कीमत एक हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here