ईडी मामले में संजीव अरोड़ा को गुरुग्राम अदालत ने 7 दिन की रिमांड पर भेजा

0
92
ED arrests Punjab Minister Sanjeev Arora in Hampton Sky Realty money laundering case

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की धनशोधन निवारण अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय की 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। निदेशालय ने कल संजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ से सौ करोड़ रुपये से अधिक के वस्तु और सेवा कर-जीएसटी के लेनदेन में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरोड़ा को उनके आवास, उनसे जुड़ी संस्थाओं और हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड-एचएसआरएल के एक कार्यालय सहित उनके चार परिसरों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। एचएसआरएल भी इस मामले में एजेंसी की जांच के दायरे में है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here