मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में आयोजित ‘सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र : सुदृढ़ीकरण, अवलोकन एवं संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ एवं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन कर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा बच्चों को स्नेहपूर्वक उपहार भी भेंट किए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



