मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “आपातकाल के काले अध्याय के 51 वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। 25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह दौर था, जब नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व दबाव बनाया गया। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, साहस और त्याग ने उस अंधकारमय काल में भी लोकतंत्र की ज्योति को जलाये रखा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने, संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष एवं बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



