मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरपूर्वी अमेरिका में शक्तिशाली बर्फीले तूफान के कारण वाशिंगटन से बोस्टन तक प्रमुख शहरों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। अत्यधिक बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में यात्रा प्रतिबंध लगाए गए है तथा हजारों उड़ानें रद्द कर दी गईं है। स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने उत्तरी मध्य-अटलांटिक और पूर्वोत्तर को प्रभावित करने वाले भीषण शीतकालीन तूफान की चेतावनी जारी की है, जिससे यात्रा करना संभव नहीं हो पाएगा। क्षेत्र के बड़े हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में कल शाम से यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। मेयर ज़ोहरान ममदानी ने कहा कि पिछले एक दशक में शहर में इस तरह का भीषण तूफान नहीं आया है। न्यू जर्सी ने भी यात्रा प्रतिबंध लागू किया है, जबकि रोड आइलैंड ने निवासियों से सड़क यात्रा से बचने का आग्रह किया है। स्थिति बिगड़ने के कारण कई राज्यों ने आपातकाल घोषित कर दिया है। हवाई यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि कल और आज मुख्य रूप से बोस्टन और न्यूयॉर्क में लगभग आठ हजार उड़ानें रद्द कर दी गईं। बोस्टन और पूर्वी मैसाचुसेट्स के अधिकांश हिस्सों में दो फीट तक बर्फबारी होने का अनुमान है। वॉशिंगटन में कई इंच बर्फ गिरने की आशंका है। क्षेत्र के कई स्कूल या तो बंद कर दिए गए हैं या खुलने के समय में देरी की गई है। मौसम विभाग ने तेज समुद्री हवाओं की चेतावनी भी दी है। तूफान के कल तक उत्तरी न्यू इंग्लैंड से दूर चले जाने की उम्मीद है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



