गोवा : सीएम प्रमोद सावंत ने विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का किया शुभारंभ

0
103
गोवा : सीएम प्रमोद सावंत ने विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का किया शुभारंभ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आज डोना पाउला में विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारंभ किया। महासागर स्वास्थ्य और सतत भविष्य विषय पर आधारित इस विज्ञान कांग्रेस में महासागर स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, समुद्री इको-सिस्‍टम और सतत नीली अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सावंत ने कहा कि देश की लगभग 25 प्रतिशत आबादी तटीय क्षेत्रों में रहती है और इस संदर्भ में मत्स्य पालन, पर्यटन, समुद्री अर्थव्यवस्था और तटीय लचीलेपन के लिए इस तरह की चर्चाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र जैसे संस्थानों की सहायता से अनुसंधान को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, देश महासागरों के लिए व्यावहारिक समाधान प्रदान करने हेतु अपनी समुद्री विरासत को आधुनिक नवाचार के साथ एकीकृत कर रहा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here