मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली के पास खुपी गांव के इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई , जिससे एक यात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया कि आज सुबह भवाली रोड पर खुपी के पास एक बस पलट गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर ने बताया, “आज सुबह करीब 7:30 बजे हमें सूचना मिली कि खूपी के पास भवाली रोड पर एक बस पलट गई है। पुलिस ने घायल यात्रियों को निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



