उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से होगा शुरू, स्पीकर ने की अहम बैठक

0
234

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 26 फरवरी से शुरू होने वाला है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसे लेकर शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक, बिजली, पेयजल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के दौरान सुरक्षा समेत तमाम व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र से पहले सुरक्षा को लेकर बैठक होती है। इसमें हम देखते हैं कि किस तरह से हमारा विधानसभा का सत्र चलने वाला है। हमारी जनता को भी कोई दिक्कत न हो। अच्छे और सौहाद्रपूर्ण वातावरण में सत्र चले। उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास 300 प्रश्न आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी विधायकगण अपना प्रश्न, जनता की बात विधानसभा में रखेंगे। इस बार राज्यपाल का अभिभाषण भी है। पूरा विश्वास है कि सत्र अच्छा रहेगा। बैठक में उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत शासन के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here