मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में ₹123.79 करोड़ की लागत से 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने सिटी सेंटर निर्माण के लिए भूमि पूजन और जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दायित्यवधारी श्याम पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा उद्देश्य केवल सड़कों और भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की यात्रा का सहभागी बनाना है। विकसित चंपावत, समृद्ध उत्तराखंड और आत्मनिर्भर सीमांत क्षेत्रों के संकल्प को साकार करने हेतु हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



