मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि यह यूनिट जनपदवासियों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पैक्ड आरबीसी, प्लाज्मा एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, आधुनिक एवं जनसुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



