मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने 488 महिलाओं को 2.76 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित भाव से कार्य कर रही है।” सीएम धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के माध्यम से एकल महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका, स्वरोजगार के अवसर और आत्मनिर्भर बनने का सशक्त आधार प्रदान किया जा रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज प्रदेश में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, जबकि 5 लाख से अधिक महिलाएं 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर रही हैं। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य उपस्थित रही।
News Source : Social Media
Image Source : X @ukcmo
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



