उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों से आत्मीय संवाद किया

0
79
उत्तराखंड : सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों से आत्मीय संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों से आत्मीय संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि युवा कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “पूर्ण विश्वास है कि हमारे युवा साथी सेवा, समर्पण और संगठन के भाव के साथ प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने तथा विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल व विनय रोहिल्ला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंदोली, कार्यक्रम संयोजक एवं युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत तथा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीप कोश्यारी उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here