मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त एचआरडीए द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर जिम, बैडमिंटन सहित विभिन्न आधुनिक खेल सुविधाओं का जायजा लिया। सीएम धामी ने साथ ही युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। सीएम धामी ने बताया कि यह आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रदेश में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कहा, “हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।” इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की माननीय मेयर अनीता अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



