मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। सीएम धामी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विद्या भारती केवल शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण और भविष्य उन्मुख बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विद्यार्थियों को नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आधुनिक शिक्षा के साथ हमारी समृद्ध संस्कृति, संस्कार और भारतीय जीवन मूल्यों का समन्वय भी बना रहे, ताकि विद्यार्थी ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण की दिशा में भी आगे बढ़ें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



