उत्तराखंड : सीएम धामी से नीति आयोग की टीम ने की मुलाकात

0
66
उत्तराखंड : सीएम धामी से नीति आयोग की टीम ने की मुलाकात

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नीति आयोग के सदस्य प्रो. (डॉ.) एम. श्रीनिवास के नेतृत्व में नीति आयोग की टीम ने मुलाकात की। इस अवसर पर उत्तराखंड के समग्र एवं सतत विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों तथा तीर्थ एवं पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नीति निर्माण और संसाधनों के आवंटन में फ्लोटिंग पॉपुलेशन को समुचित महत्व दिए जाने पर विशेष बल दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वास्थ्य शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने, महिला सशक्तिकरण, कुपोषण एवं एनीमिया उन्मूलन, जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के अवसरों में वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही कृषि, बागवानी, पर्यटन, जल संसाधन, जैव विविधता, कौशल विकास एवं अन्य संभावनाशील क्षेत्रों में विषय विशेषज्ञों तथा नीति आयोग के सहयोग से नियमित सेमिनार आयोजित कर नवाचार आधारित नीतियां विकसित करने पर भी सार्थक चर्चा हुई।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here