मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरिया ने कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि ये मिसाइलें सिनपो क्षेत्र से दागी गईं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है और अमेरिका तथा जापान के साथ मिलकर काम कर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था द्वारा उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम में बहुत तेजी से प्रगति करने की चेतावनी के कुछ दिनों बाद सामने आया है। दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में बार-बार हो रहे मिसाइल परीक्षणों पर चिंता व्यक्त की। उत्तर कोरिया से ऐसे कार्यों को तुरंत रोकने का आग्रह किया गया है। अमेरिका और जापान ने भी इन मिसाइल परीक्षणों की पुष्टि की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



