मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उदयपुर स्थित राजस्थान कृषि महाविद्यालय में आयोजित अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, अधिकारों के संरक्षण, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति व प्रभावशीलता तथा आगामी समय की ठोस कार्ययोजना पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की। सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रदेश के प्रत्येक वर्ग का उत्थान, अधिकार-संरक्षण और पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का सशक्तीकरण ही हमारी सरकार का मूल संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



