उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ प्राचीन और ऐतिहासिक टोंक जिले के डिग्गी स्थित श्री कल्याण राय जी के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने उपखंड की तीर्थ नगरी डिग्गी में श्री कल्याण जी मंदिर के दर्शन किए। मीडिया की माने तो, उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से अपनी धर्मपत्नी के साथ डिग्गी कल्याण जी मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान को धोक लगाकर करीब 15 मिनट पूजा अर्चना की। पुजारी ने उन्हे दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया। मंदिर पुजारी की ओर से श्री जी का दुपट्टा ओढाकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया। उन्होंने देश की खुशहाली, भाईचारे और तरक्की की कामना की। पुजारी ने उन्हे दुपट्टा उड़ाकर स्वागत किया।

मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी के साथ निर्धारित कार्यक्रम के तहत विशेष विमान से डिग्गी आए, जहां उनका प्रशासनिक अधिकारियों सहित सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, टोडारायसिंह- मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल, टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, मालपुरा पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
Image source: @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



