मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इस रविवार से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका और प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा भारतीय प्रवासी नेताओं से भी मिलेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीलंका, भारत के विजन महासागर और उसकी पड़ोसी-प्रथम नीति में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। उपराष्ट्रपति का श्रीलंका दौरा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्च स्तरीय सम्मेलनों के बाद हो रहा है। यह भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



