मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने लिखा, “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की शानदार उपलब्धियाँ हमारी वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार की भावना और ज्ञान की सीमाओं को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प का प्रमाण हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जैसे-जैसे हम गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी मिशनों की ओर बढ़ रहे हैं, मैं अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और नवप्रवर्तकों को नमन करता हूँ, जिनकी लगन देश को लगातार नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है। उनकी उपलब्धियाँ हमारे युवाओं को बड़े सपने देखने और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



