मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि महिलाओं की शक्ति, दृढ़ता और उपलब्धियां परिवारों, समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देती हैं। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए यह बात कही। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास में महिलाओं ने साहस, ज्ञान और करुणा की प्रतिमूर्ति रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राचीन ज्ञान परंपराओं की संरक्षक से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन में साहसी नेतृत्व तक महिलाओं ने राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज महिलाएं विज्ञान, शिक्षा, उद्यमशीलता, शासन, रक्षा, खेल और अंतरिक्ष सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश को एक सुदृढ़, समावेशी और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अमूल्य योगदान दे रही हैं। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में ऐसा वातावरण बनाने का प्रयास जारी रहेंगे जहां हर बालिका स्वतंत्र रूप से सपने देख सके और हर महिला अपनी पूरी क्षमता का अनुभव कर सके।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



