उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा

0
75
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति भवन में जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना प्रपत्र भरा। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने सभी निवासियों को अपने-अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा अधिसूचित अवधि के दौरान आधिकारिक वेब पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा करके स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्‍ट्रपति ने बताया कि सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप आयोजित जनगणना 2027 में डेटा संग्रह और प्रसार की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता बढ़ाने के लिए व्यापक डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया है। गणना प्रक्रिया के दौरान भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, मृत्युंजय कुमार नारायण उपस्थित थे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here