मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कोलम्बो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूती देने के लिए विस्तृत मुद्दों पर सार्थक विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने पड़ोसी प्रथम नीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई और आपसी प्रगति और विकास में सहयोग जारी रखने पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉक्टर हरिणी अमरासुरिया से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जनता के आपसी संबंधों समेत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



