उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को एक इमारत में अचानक आग लग गई। प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। इस बीच घटना के बारे में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मीडिया की माने तो, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हुई और घटनास्थल पहुंचकर आग को काबू करने का अभियान शुरू किया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम इमारत में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। आगजनी की घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका कोई अनुमान सामने नहीं आया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इमारत में आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



