कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांववासी करीब 35 वर्षीय सरला, उसका पति व सीमा लाडवा में ही स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। रोज की तरह वह तीनों फैक्ट्री में जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे, जिसे सरला के पति चला रहा था। अचानक ही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक फुटपाथ की ओर गिर गया और दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी। दोनों मृतक महिलाएं गांव खेड़ी दबदलान की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में इन दोनों महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए तो वहीं टैक्टर-ट्राली को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



