उप्र : तीन मंजिला कपड़े की दुकान व गोदाम में लगी भीषण आग

0
142

अलीगढ़ में देहलीगेट क्षेत्र के कनवरीगंज में बुधवार तड़के एक तीन मंजिला कपड़े की दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ में थाना देहली गेट के कनवरीगंज थोक बाजार में स्थित वरुण टेक्सटाइल की तीन मंजिला कपड़े की थोक दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में भीषण आग की सूचना के बाद पुलिस व दमकल की टीम पहुंची। दमकल टीम के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण आसपास के घरों को खाली कराया गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here