उप्र : पूर्व मंत्री आशुतोष गोपाल टंडन का हुआ निधन

0
106

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके आशुतोष गोपाल टंडन का आज लंबी बीमार से जूझते हुए निधन हो गया। आशुतोष गोपाल टंडन पूर्व में नगर विकास मंत्री रह चुके हैं। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वह लखनऊ पूर्वी सीट से वर्तमान में विधायक थे और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल जी टंडन के पुत्र थे। आशुतोष गोपाल टंडन बीते काफी लंबे से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

मीडिया की माने तो, आशुतोष टंडन योगी सरकार में मंत्री रह चुके थे उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here