उत्तराखंड राज्‍य स्थापना दिवस कार्यक्रम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित

0
102

उत्तराखंड आज अपनी स्थापना के 23 वर्ष पूरे कर रहा है। उत्तराखंड के 24वें वर्ष में प्रवेश के इस खास मौके पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। उत्तराखंड के देहरादून में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई और कार्यक्रम को संबोधित किया। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

मीडिया की माने तो, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, मैं उत्तराखंड के निरंतर विकास के लिए राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं देती हूं। राज्य के विकास को राज्यपाल महोदय के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के सक्रिय नेतृत्व से दिशा और शक्ति प्राप्त हो रही है। इसके लिए मैं आप दोनों की और राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई देती हूं। मेरा विश्वास है कि देवी-देवाताओं के आर्शीवाद से यहां के निवासी सुख-समृद्धि और विकास के नई ऊंचाई तक जरूर पहुंचेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज ही के दिन साल 2000 में उत्तराखंड के लोगों का सपना पूरा किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये सराहनीय है कि उत्तराखंड के लोगों ने इस प्रदेश को विकसित किया। यह पहली बार है कि राज्य के स्थापना दिवस पर देश की प्रधानमंत्री उत्तराखंड में हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here