जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, बीते दिन जारी हुए फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। मूवी के दो गाने भी जारी हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की ओर से बेशुमार प्यार मिला है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की डेब्यू फिल्म के ट्रेलर पर भी बड़ा अपडेट सामने आया था। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
मीडिया की माने तो, वहीं, ‘द आर्चीज’ का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इसमें आर्ची एंड्रयूज के किरदार में अगस्त्य, वेरोनिका लॉज के रूप में सुहाना खान, बेट्टी कपूर के किरदार में खुशी कपूर, जुगहेड जोन्स के रोल में मिहिर आहूजा, रेगी मेंटल के रूप में वेदांग रैना और एथेल मुग्स की भूमिका में अदिति सहगल शामिल हैं। फिल्म की कहानी कॉमिक बुक ‘द आर्चीज’ के किरदार आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। यह फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



