मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मेरठ के टीपी नगर इलाके में कथित तौर पर करीब आठ राउंड फायरिंग करने के बाद कम से कम 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सर्किल ऑफिसर सौम्या अस्थाना ने रविवार को बताया कि यह घटना 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात को हुई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्किल ऑफिसर सौम्या अस्थाना ने “11-12 अप्रैल की दरमियानी रात को टीपी नगर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवकों ने करीब आठ बार हवाई फायरिंग की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में करीब 10 आरोपियों को घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और दो वाहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सर्किल ऑफिसर सौम्या अस्थाना ने कहा, “आरोपी के खिलाफ बीएनएस और शस्त्र अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



