उप्र : लखनऊ में खाना बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मकान की दीवारें ढही

0
102
उप्र : लखनऊ में खाना बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, मकान की दीवारें ढही
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के मड़ियांव इलाके में शनिवार देर रात खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। विस्फोट के कारण पहली मंजिल पर बने कमरे की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। मड़ियांव पुलिस ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। मड़ियांव के बड़ा खुदान इलाके में ऑटो चालक इरफान पत्नी, दो बच्चों मां और साली के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इरफान की पत्नी वाहिदा शनिवार रात मकान की पहली मंजिल पर रसोई में खाना बना रही थी। परिवार के अन्य सदस्य नीचे थे। इसी बीच गैस लीक होने से सिलेंडर में आग लग गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहिदा ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग तेज होने पर वह शोर मचाते हुए बाहर भागी। इसी बीच अंदर रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से कमरे की दीवारें ढह गई। ऊपर रखी टीन भी उड़ गई। पड़ोस में बने कुछ मकानों के शीशे भी चिटक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। गृहस्थी और अन्य सामान जल गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here