उप्र : सीएम योगी अयोध्या में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

0
75
उप्र : सीएम योगी अयोध्या में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अयोध्या में नव-नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर टेक होम राशन (टीएचआर) पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को साड़ी के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि का अंतरण किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही मेधावी विद्यार्थियों तथा पोषण, शिक्षा व महिला कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधीक्षिकाओं एवं माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर विजय अभियान पूरा करने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here