मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में 1,350 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 166 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की नित नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इसी विकास यात्रा को नई गति देते हुए आज जनपद बुलन्दशहर, अमरोहा और सम्भल के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में ₹1,350 करोड़ से अधिक लागत की 166 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड, टूल किट, छात्रवृत्ति, सब्सिडी, चेक, चाबियां एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को सशक्त करती ये विकास परियोजनाएं समृद्धि, स्वाभिमान और आत्मविश्वास से परिपूर्ण स्वर्णिम भविष्य का आधार बनेंगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



