मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में एसएईएल के इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, यूपी सरकार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, अत्याधुनिक विनिर्माण और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया गया कि सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा एवं उन्नत विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह परियोजना रोजगार सृजन, सतत विकास तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही सीएम योगी ने भी शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “जनपद गौतमबुद्ध नगर में आज SAEL के इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र का शिलान्यास किया। डबल इंजन सरकार अपने हर निवेशक के सम्मान, उन्हें आगे बढ़ाने एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध है। पूर्ण विश्वास है कि यह निवेश ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ को विकसित बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। SAEL परिवार को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



