मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी से 12 लाख शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति विद्यार्थी 1,200 रूपए का अंतरण एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने बताय कि साथ ही, 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को समाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विद्यार्थियों के लिए सही मार्ग प्रशस्त करना शिक्षकों का कर्तव्य भी है और राष्ट्रीय दायित्व भी।” उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत सभी कार्मिकों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



