मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज श्रावस्ती के भिनगा एवं श्रावस्ती विधान सभा क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु 396 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी, स्टडी किट एवं आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विकास, डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है, जिसका प्रतिफल है कि पिछले 9 वर्षों में श्रावस्ती ने एक नई ऊंचाई अर्जित की है और अब श्रावस्ती आकांक्षी जनपद से प्रेरणादायी जनपद बनकर अपनी नई चमक बिखेर रहा है। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



