मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संभल के चंदौसी और संभल विधान सभा क्षेत्रों में 569 करोड़ रूपए लागत की 66 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, कैशलेस चिकित्सा कार्ड तथा भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, संभल सदर तहसील को ISO 9001:2000 प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “विरासत और विकास के साथ सम्भल को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारी प्रतिबद्धता है। भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करने के किसी भी दुस्साहस को डबल इंजन सरकार कतई स्वीकार नहीं करेगी। समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



