उप्र : सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0
105
उप्र : सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित ₹1,766 करोड़ लागत की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। ये विकास परियोजनाएं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने भी आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है। यह हमारे नौजवानों के लिए रोजगार की गारंटी और बहन-बेटियों की अभेद्य सुरक्षा तथा समृद्धि का जीवंत प्रमाण है। कायाकल्प की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए आज ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध जनपद ललितपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज सहित ₹1,766 करोड़ की 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए। जनपद ललितपुर वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here