लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 (जीबीसी-4) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जीबीसी-4 को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने खासतौर पर प्रधानमंत्री समेत अन्य वीआईपी मेहमानों और निवेशकों के आवागमन, बैठने और अन्य सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही उन्होंने मुख्य हाॅल और वहां बने मंच का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। उसके करीब एक वर्ष बाद 19-21 फरवरी के बीच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पीएम मोदी समेत तमाम वीआईपी शामिल होंगे। साथ ही कार्यक्रम में दुनिया भर के 3000 से अधिक प्रतिभागियों के प्रतिभाग करने की संभावना है, जिसमें जाने-मानें उद्योगपति, फॉर्च्यून ग्लोबल व इण्डिया 500 कंपनियां, विदेशी निवेशक भागीदार, राजदूत व उच्चायुक्त एवं अन्य प्रतिष्ठित अतिथि सम्मिलित हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



