मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के अंतर्गत निर्माण अधीन 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का काम निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब आज 6 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सुपर स्पेशलिटी सुविधाओं का लाभ आम जनता को मिलना शुरू हो जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होते ही यहां पर 14 विभागों में सुपर स्पेशियलिटी विभाग संचालित होंगे। जिनमें अंकोलाजी, कार्डियोलाजी, गैस्ट्रो, पलमोनरी, नेफ्रोलाजी, यूरोलाजी, मेडिसिन सर्जरी, पीडियाट्रिक वार्ड, एंडेफिनोलाजी वार्ड, क्लीनिकल हीमोटोलाजी, कैंसर आदि प्रमुख हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा जारी है। बुधवार को सीएम योगी इटावा जिले में 500 बेड स्पेशियलिटी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ करेंगे। साथ ही आयुष विभाग की 238 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



