एक्टर और DMDK प्रमुख विजयकांत के निधन पर उन्‍हें अभिनेता रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि

0
146
Image source: @ANI
Image source: @ANI

बीते दिन गुरुवार को एक्टर और DMDK प्रमुख विजयकांत का निधन चेन्नई के अस्पताल में हो गया था। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके निधन की खबर के बाद अभिनेता रजनीकांत आज उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे है।

दरअसल, बीते दिन गुरुवार सुबह एक्टर और DMDK प्रमुख विजयकांत का निधन चेन्नई के अस्पताल में हो गया। विजयकांत Covid-19 पॉजिटिव बताए गए थे, उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। विजयकांत का इलाज के दौरान निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार, DMDK प्रमुख विजयकांत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों के राजनेताओं का जमावड़ा लगा था। उनके निधन की खबर के बाद तमिलनाडु स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम DMDK प्रमुख कैप्टन विजयकांत के आवास उनके आवास पर परिवारजनों से मिलने पहुंचे। इसके साथ ही CM एमके स्टालिन ने भी उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी और परिजनों को सांत्वना दी थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here