बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना आज 29 दिसंबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। ट्विंकल का करियर बतौर अभिनेत्री ज्यादा लम्बा नहीं रहा, मगर बतौर निर्माता और लेखक वो एक शानदारी पारी खेल रही हैं। ट्विंकल ने बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। बता दें कि, 2015 में ट्विंकल ने बतौर राइटर पारी शुरू की और पहली किताब मिसेज फनीबोंस रिलीज हुई। अपने लेखन को धार देने के लिए 2022 में उन्होंने लंदन की गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी से मास्टर इन फिक्शन राइटिंग का कोर्स किया था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बतौर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने सिर्फ 16 फिल्मों में काम किया है। 1995 में आई फिल्म बरसात से ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में ट्विंकल के साथ बॉबी देओल नजर आए थे और उनकी भी ये पहली फिल्म थी। ये फिल्म हर किसी को बेहद पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म ‘बरसात’ के बाद ट्विंकल कई फिल्मों में नजर आई। ट्विंकल की चर्चित फिल्मों में ‘जान’, ‘इतिहास’, ‘जब प्यार किसी से होता है’, ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘जुल्मी’, ‘बादशाह’ और ‘जोरू का गुलाम’ शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ 2001 में आई थी।
बताते चले कि, आज 29 दिसंबर को ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उनके पति अक्षय कुमार और बच्चों-आरव और नितारा के साथ उनकी तैराकी, स्नॉर्कलिंग की झलक दिखाई गई है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि लोग ‘महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं’ लेकिन वह ‘बस तैरते रहो’ में विश्वास करती हैं, उन्होंने लिखा, “मेरे 50वें जन्मदिन पर, जब मैं देखती हूं तो मेरी आंखें और दिल अभी भी हैरानी से भर जाते हैं।” मेरे और मेरे परिवार के आसपास की दुनिया। लोग महान दार्शनिकों का हवाला दे सकते हैं, लेकिन मैं फाइंडिंग निमो की डोरी को फॉलो करती हूं, जहां, चाहे जीवन कुछ भी लाए, वह कहती है, ‘बस तैरते रहो।’ रोमांच कभी खत्म न हो।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



