उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धर्मनगरी अयोध्या आगमन से पहले सीएम लोगी सभी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आयोध्या दौरे पर रहेंगे।
मीडिया की माने तो, लखनऊ में खराब मौसम और कोहरे के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ का गुरुवार का अयोध्या दौरा स्थगित हो गया था। वहीं आज सीएम योगी दोपहर करीब 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वह शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे के सभी प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी अयोध्या दौरे के दौरान यहां करीब 15 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थल का दौरा करेंगे। वह कार्यक्रम स्थल व रोड शो क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



