शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहिद की जोड़ी पहली बार कृति सैनन के साथ बनी है। 45 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मीडिया की माने तो, सिनेमाघरो में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है।
जानकारी के अनुसार, ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, ग्रुशा कपूर और राकेश बेदी जैसे सितारे भी शामिल हैं। जाह्नवी कपूर ने फिल्म में मेहमान की भूमिका निभाई है। अमित जोशी और आराधना साह ने मिलकर फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म में इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी दिखाई गई है। शाहिद ने फिल्म में आर्यन नाम के इंसान तो कृति, सिफरा नाम की एक रोबोट बनी हैं।
a love story that'll reboot your definition of romance!#TeriBaatonMeinOnPrime, watch nowhttps://t.co/FMaEIjMWZr@shahidkapoor @kritisanon #DharmendraDeol #DimpleKapadia @itsmeamitjoshi @i_aradhana_ #DineshVijan #JyotiDeshpande @Laxman10072 @sharadakarki #PoojaVijan… pic.twitter.com/F0pnHU0yHT
— prime video IN (@PrimeVideoIN) April 4, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



