मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो-एनसीबी द्वारा बुधवार को भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी और कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को दिल्ली से मुंबई लाया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डोला को दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय ले जाया गया। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। दिल्ली की एक अदालत ने डोला को मुंबई ले जाने के लिए दो दिन की ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दी थी। उसे मार्च 2024 में भारत के अनुरोध पर जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर तुर्किय में गिरफ्तार किया गया था। वह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी के विभिन्न मामलों में फरार था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



