एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आज भारत का सामना पाकिस्तान से

0
91
एफआईएच हॉकी प्रो लीग में आज भारत का सामना पाकिस्तान से

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय मेंस हॉकी टीम मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग के लंदन लेग के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मैच लंदन के ली वेली हॉकी सेंटर में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें करीब दो साल के अंतराल के बाद आमने-सामने होंगी। उनकी पिछली टक्कर 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी, जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पॉइंट्स टेबल में नौ टीमों के बीच भारत अभी आठवें स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान एक स्थान नीचे नौवें नंबर पर है और उसे इस टूर्नामेंट में अभी तक अपना पहला अंक हासिल करना है। टूर्नामेंट के घरेलू चरण में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। चार मैचों में टीम को एक भी जीत नहीं मिली और उसने कुल 19 गोल खाए किए थे।

News Source : Social Media

Image Source : X @TheHockeyIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here