मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स दिल्ली ने आज बताया कि डॉ. निखिल टंडन संस्थान के अंतरिम निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह निर्णय डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोग में पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उनके पद से मुक्त होने के उपरांत लिया गया है। एम्स ने बताया कि यह कार्य व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और छह महीने की अवधि तक या इस पद पर नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



